6/012/022-मथुरा:- अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा पाठ करने के एलान दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर चप्पे-चप्पे पर चौकसी बढ़ा दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। तंत्र भी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सक्रिय है। मंगलवार सुबह से ही पुलिस चेकिंग कर रही है। इससे पूर्व सोमवार को पुलिस अफसर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस ने पैदल मार्च भी किया। सोमवार शाम डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी को भी जांचा। सुरक्षाकर्मियों को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने डीगगेट चौकी पर डेरा डाल दिया। यहां से शहर के हालत की जानकारी लेते रहे। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि वाहनों पर रोक रहेगी। इसके लिए लोग दूसरे रास्तों से जाकर व्यवस्था से सहयोग करें।