1/6/2016 -ग्रेटर नोएडा मुख्य। बिसाहड़ा कांड मेंअखलाख के घर से भीड़ के गुस्से का शिकार हुए बरामद किया गया मांस बकरे का नहीं गाय का था। यह मांस पुलिस ने अखलाख के घर से जब्त किया था। मंगलवार को मांस की रिपोर्ट जिला न्यायालय ने आरोपियों को दी है। मथुरा फॉरेंसिंक लैब की यह रिपोर्ट पुलिस को सितंबर, 2015 में ही मिल गई थी।
ग्रेटर नोएडा बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर, 2015 की रात भीड़ ने अखलाख के घर पर हमला कर दिया था। गांव के मंदिर से ऐलान किया गया था कि किसी ने गौ हत्या की है। भीड़ ने अखलाख के घर की तलाशी ली थी। उसके फ्रिज से मांस बरामद हुआ था। भीड़ ने अखलाख को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जबकि उसके छोटे बेटे दानिश को अधमरा कर डाला। दादरी के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने रिपोर्ट दी थी कि मांस बकरे का है लेकिन पुष्टि के लिए फोरेंसिक लैब से जांच करवा ली जाए। मथुरा फोरेंसिंक लैब ने रिपोर्ट 03 अक्तूबर को दादरी के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भेज दी थी।